A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, February 8

हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम

 Hindi Health Tips : Never do these 6 thing after eating – कहते हैं कि हमारी लाइफ स्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है व खाना जल्दी पच जाता है। इसके ठीक विपरीत कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व हम बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन 6 कामों को खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।


1. फल न खाएं

 Never eat fruit after eating meal in Hindi

कहा जाता हैं कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद फल खाना लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है।

2. चाय-कॉफी न पीएं

 Never drink tea coffe after eating meal in Hindi

जो लोग चाय-कॉफी पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद इन्हें पीना पसंद करते हैं। खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी भूलकर भी नहीं पी

3. नहाना नहीं चाहिए

 Never bath after eating meal

सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे ज्याद हानिकारक माना जाता है। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।


4. बेल्ट को लूज न करें

 Never do these 6 thing after eating meal

कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करना पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और खाना ठीक से न पचने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

5.स्मोकिंग न करें

 Never smoking after eating meal

वैसे तो किसी भी समय स्मोकिंग करना शरीर के लिए नुकसानदायक ही होती है, लेकिन खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना जानलेवा हो सकता है। खाने के बाद स्मोकिंग करने से शरीर को बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।

6. सोना नहीं चाहिए

 Never sleep after eating meal

कई लोग खाना खाने के बाद सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के तुरंत बाद सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages