A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, April 4

Benefits of drinking sugarcane juice and things to keep in mind while drinking

 Heath Benefits of Sugarcane Juice | Ganne Ke Ras Ke Fayde – गर्मियों में गन्ने का ताज़ा रस पीने से जहां आत्मा तृप्त होती है वही इससे शरीर को कई फायदे भी होते हैं। गर्मियों में ये डीहाइड्रेशन से बचाने का एक अच्छा स्रोत है। हालांकि गन्ने के रस के साथ कुछ हाइजीनिक प्रॉब्लम भी जुड़ी होती हैं, इसलिए इसे पीते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते है गन्ने का रस पीने शरीर को क्या फायदे होते है तथा इसे पीते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए –


Heath Benefits of Sugarcane Juice | Ganne Ke Ras Ke Fayde | गन्ने का रस पीने के फायदे |

गन्ने का रस पीने के फायदे | Heath Benefits of Sugarcane Juice | Ganne Ke Ras Ke Fayde

1. गन्ने का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता हैं। यह हार्ट की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

2. इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

3. इसमें सुक्रोज़, ग्लूकोज़ होता है। कमजोरी दूर होती है, तुरंत एनर्जी मिलती है।

4. इसे पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

5. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

6. इसे पीने से बॉडी में नमी बनी रहती है। यह स्किन, बालों हेल्दी रखने में इफेक्टिव है।

7. इसमें आयरन होता हैं। यह खून की कमी (एनीमिया) से बचाने में मदद करता है।

8. इसमें एंटी कार्सिनोजेनिक एलिमेंट्स होते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में इफेक्टिव है।

9. इसमें मैग्नीशियम होता है। इसे पीने से बदन दर्द से राहत मिलती है।

10. इसमें फॉस्फोरस होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं। यह मसूड़ों की तकलीफ से बचाने में मदद करता है।

गन्ने का रस पीते समय रखे ये सावधानियां –

1. गन्ने का रस पीते समय चुटकी भर नमक मिलाएं। इससे गले में खराश नहीं होगी।

2. इसमें बर्फ डालकर न पिएं। अगर बर्फ गंदें पानी से बना है तो डिहाइड्रेशन या गला ख़राब हो सकता है।

3. गन्ने का रस ताज़ा ही पिएं। देर तक रखे हुए गन्ने के रस में टॉक्सिन्स पैदा होते हैं जिससे इनडाइजेशन हो सकता है।

4. गन्ने के रस से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे डायबिटीज़ बढ़ सकती है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीजों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

5. इसे बनाते समय साफ़-सफाई का ख्याल रखना जरुरी है। अगर गन्ने का रस अनहाइजीनिक तरीके से बना है तो इससे पीलिया हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages