A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, September 7

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें

Lord Shri Krishna Worship :  Bhagwan Shri Krishn ki puja samagri – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में 10 चीजों का होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको उन्हीं 10 चीजों के बारे में बता रहे हैं।

आसान – श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना सुंदर आसान पर करनी चाहिए। आसान लाल, पीले या केसरिया रंग का व बेलबूटों-रत्नों से सजा हुआ होना चाहिए।



पाघ – जिस बर्तन में भगवान के चरणों को धोया जाता है, उसे पाघ कहते है। इसमें शुद्ध पानी भरकर, फूलों की पंखुड़ियां डालनी चाहिए।

पंचामृत – यह शहद, घी, दही, दूध और शक्कर को मिलाकर तैयार करना चाहिए। फिर शुद्ध बर्तन में उसका भोग भगवान को लगाएं।

अनुलेपन – पूजा में उपयोग आने वाले दूर्वा, कुंकुम, चावल, अबीर, अगरु, सुगंधित फूल और शुद्ध जल को अनुलेपन कहा जाता है।

आचमनीय – आचमन (शुद्धिकरण) के लिए प्रयोग में आने वाला जल आचमनीय कहलाता है। इसमें सुगंधित द्रव्य व फूल डालने चाहिए।



स्नानीय – श्रीकृष्ण के स्नान के लिए प्रयोग में आने वाले द्रव्यों (पानी, दूध, इत्र व अन्य सुगन्धित प्रदार्थ) को स्नानीय कहा जाता है।

फूल – भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में सुगन्धित और ताजे फूलों का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए शुद्ध और ताज़े फूलों का ही प्रयोग करना चाहिए।

भोग – जन्माष्टमी की पूजा के लिए बनाए जा रहें भोग में मिश्री, ताज़ी मिठाइयां, ताजे फल, लड्डू, खीर, तुलसी के पत्ते शामिल करने चाहिए।

धुप – विभिन्न पेड़ों के अच्छे गोंद तथा अन्य सुगंधित प्रदार्थों से बनी धूप (अगरबती) भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय मानी जाती है।



दीप – चांदी, तांबे या मिट्टी के बने दिए में गाय का शुद्ध घी डालकर भगवान की आरती विधि-विधान पूर्वक उतारनी चाहिए।

Source

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages