A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, February 14

बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह

Mysterious Places Like Bermuda Triangle Story & History In Hindi : आप सभी ने बरमूडा ट्राइएंगल का नाम जरूर सुना होगा यह वो जगह है जहा से आज तक सबसे अधिक संख्या में शिप और प्लेन गायब हुए है।  लेकिन दुनिया में बरमूडा ट्राइएंगल जैसी और भी  कई जगह है जहा पर आदमी से लेकर जहाज तक गायब हो चुके है और आज तक उनका कारण समझ नहीं आया है।  आज हम आपको कुछ ऐसे ही अनोखे स्थानो के बारे में बताएँगे।

बरमूडा ट्राइएंगल (Bermuda Triangle)  :

बरमूडा ट्राइएंगल वह स्थान है, जहां पृथ्वी के अंदर की वैन एलेन रेडिएशन बेल्ट अन्य ग्रहों के सबसे नजदीक होती है। इसके कारण इस क्षेत्र में रेडिएशन की तीव्रता अधिक हो जाती है। इसलिय इसे साउथ अटलांटिक एनोमैली (दक्षिण अटलांटिक विसंगति) भी  कहते है।  रेडिएशन की यह विसंगति जियोग्राफिक सेंटर, ध्रुवीय क्षेत्र में ग्रहों के चुंबकीय क्षेत्र में पैदा होती है।

स्थित : यह क्षेत्र ब्राजील के तट से करीब 300 किमी दूर स्थित है।

क्षेत्रफल : बरमूडा ट्राइएंगल के क्षेत्रफल को लेकर अलग-अलग मत हैं।  इसे 13 लाख वर्ग किमी से लेकर 15 लाख वर्ग किमी तक माना जा रहा है।

घटनाएं : सेटेलाइट और अंतरिक्षण यान की सिस्टम काम करना बंद कर देते हैं।
– हबल टेलिस्कोप वास्तव में बंद कर दिए जाते हैं, जब ये यहां से गुजरते हैं।
– इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जब इस क्षेत्र में होता है, तो उस समय स्पेसवॉक का शेड्यूल बंद कर दिया जाता है। यह दिन में पांच बार होता है।
– दुनिया में सबसे अधिक विमान लापता होने की घटनाएं इसी क्षेत्र में हुई हैं।
कारण : हालांकि, इस रहस्मयी क्षेत्र में विचित्र प्रभावों के पूरे कारण को अभी तक नहीं जाना जा सका है, लेकिन माना जाता है कि अधिक रेडिएशन यह विसंगति पैदा करता है।

मिशिगन ट्राइएंगल (Michigan Triangle) :-

स्थित : यह जियोग्राफिकल ट्राइएंगल मिशिगन लेक के मध्य में स्थित है।लेक मिशिगन अमेरिका की सबसे पांच बड़ी झीलों में से दूसरी नंबर की है। यह 307 मील लंबी और 188 मील चौड़ी है। लेक मिशिगन इलिनॉइस, मिशिगन, इंडियाना और विस्कानसिन राज्य तक फैली है।

विचित्र घटनाएं : – यहां कई प्लेन और शिप गायब हो चुके हैं। मिशिगन लेक में करीब 40 प्लेन लापता हो चुके हैं।

– जून 1950 में न्यूयॉर्क से नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट -2501 ने मिनेअपोलिस से उड़ान भरी और लेक मिशिगन में फंस गया। 55 यात्रियों में से कोई भी नहीं बच सका। विमान का भी कुछ पता नहीं चल सका।

– 28 अप्रैल 1937 को ओएम मैकफारलैंड मालवाहक शिप विस्कानसिन के पोर्ट वॉशिंगटन के लिए रवाना हुआ। यह जब मिशिगन ट्राइएंगल से होकर गुजरा था। इसका एक कैप्टन जॉर्ज आर. डोनर अपने कैबिन से गायब हो गया था। उसका कैबिन भी अंदर से बंद मिला था।
– कई रहस्यमयी आकृतियां देखने की रिपोर्ट्स आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक स्पेशल लेक रिपोर्टिंग सर्विस शुरू की। इसमें ऐसी घटनाओं को दर्ज किया जाता है।

एंगिकुनी लेक  ( Angikuni lake)  :

स्थित:- कनाडा के किवलिक रीजन में नुनावुट में यह कैजान नदी से लगी हुई है।

विचित्र घटनाएं : एक गांव के लोगों के गायब होने का एक मिथक प्रचलित है। एंगिकुनी लेक के किनारे बसे गांव के सारे लोग 1930 में एक दिन अचानक गायब हो गए। एक व्यक्ति जो लाबेल इस गांव में आया, तो उसने देखा कि घर के चूल्हों खाना पकाने लिए रखा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि सारे लोग अधूरा काम ही छोड़कर गायब हो गए। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। इस गांव की आबादी लगभग 2000 तक रही होगी।

दानव का समुद्र (The Devil’s Sea)  :

इसे डेविल्स या ड्रैगन का ट्राइएंगल कहते हैं। यह प्रशांत महासागर में ठीक उसी तरह की पहेली बना हुआ जैसा अटलांटिक में बरमूडा। जापान की सरकार ने इस क्षेत्र में मछुआड़ो को फिशिंग करने से भी मनाही कर चुकी है।

स्थित : यह जापान के पास स्थित है।

विचित्र घटनाएं : विचित्र रोशनी, वस्तुएं और मानव आकृतियां दिखाई देती हैं। रहस्मयी ढंग से लोग यहां गायब हो जाते हैं।

जापान की सरकार ने 1952 में इस क्षेत्र की घटनाओं की सत्यता जानने के लिए एक टीम को शिप कैओ मारु नंबर 5 में भेजा था, लेकिन क्रू मेंबर और 31 लोगों समेत यह गायब हो गया।

इस डेविल्स सी से एक अन्य स्टोरी खतरनाक आक्रमणकारी कुबलाई खान से भी जुड़ी हुई है। वह जापान पर हमला करना चाहता था। इस कोशिश में उसके 40,000 लोग इस क्षेत्र में गायब हो गए।

ब्रिजवाटर ट्राइएंगल (Bridgewater Triangle) :

स्थित : बोस्टन (अमेरिका )के ठीक साउथ से दक्षिणपूर्वी मैसाचुसेट्स में।

क्षेत्र : 200 वर्ग किमी में क्षेत्र फैला है।

विचित्र घटनाएं : – इस क्षेत्र में कई विचित्र और रहस्यमय जीव और रोशनी दिखाई देती रही है।

1970 में कई रिपोर्ट्स आई थीं कि यहां लंबे बालों वाले वानर दिखाई देते थे।

1976 में दैत्य की तरह लाल आंखों वाला व्यक्ति एक कुत्ते के साथ दिखाई देता था।

यहां कई बार रहस्यमयी एक ब्लैक हेलिकॉप्टर दिखाई देता रहा है।

बेननिंगटन ट्राइएंगल (Bennington Triangle):

स्थित : अमेरिका के साउथवेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है। यह रहस्यमयी ट्राइएंगल ग्लासटेनबरी माउंटेन के मध्य में स्थित है। इस पास बेननिंगटन, वुडफोर्ड, सॉफ्ट्सबरी और समरसेट स्थित हैं।

विचित्र घटनाएं : इस इलाके में बड़े पैरों वाली मानव आकृतियां, विचित्र आवाजें और रोशनी दिखाई देती है। अमेरिकी इसे श्रापित इलाका मानते हैं। किंवदंती है कि यहां बालों वाला जंगली इंसान घूमता है और जंगलों में कई रहस्यमयी जानवर दिखाई देते हैं।

1945:- मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति इस क्षेत्र में गाइड का काम करता था। 12 नवंबर 1945 को वह ने कैंप लौटते वक्त रास्ते में कहीं खो गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। यह घटना पास के लंबे रेल रोड पर हुई थी। 75 वर्षीय मेंडी इस इलाके के चप्पे-चप्पे से परिचित था।

1949: तीन शिकारी इस इलाके में गायब हो गए। इसके बाद उनका पता कभी नहीं चल सका।

1949: जेम्स ई. जेफोर्ड नाम का व्यक्ति बेननिंगटन क्षेत्र में गायब हो गया। इसके बाद उसका भी पता नहीं चल सका।

सान लुइस वैली (San Luis Valley) :-

स्थित : अमेरिका के कोलोरोडो राज्य में फैली सान लुइस वैली न्यू मैक्सिको के कुछ हिस्से तक में फैली है।

क्षेत्रफल : 8000 वर्ग मील क्षेत्रफल वाली यह वैली 196 किमी लंबी और 119 किमी चौड़ी है।

विचित्र घटनाएं : रहस्यमयी आकृतियां दिखाई देना।

पालतू जानवरों को मारने की घटनाएं। इनके शरीर में घाव दिखाई देता था। शरीर का अंग भी गायब होते हैं, लेकिन खून की एक भी बूंद दिखाई नहीं देना।

जूडी मेसोलिन नाम की महिला ने यूएफओ अपने खेत पर देखी। वह वर्ष 2000 से अब तक 50 से अधिक यूएफओ दिखने की घटनाओं की गवाह है।

प्वाइंट प्लेजेंट (Point Pleasant) :

स्थिति : प्वाइंट प्लेजेंट अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य में एक छोटा कस्बा है। यहां ओहियो और कनव्हा नदियों के संगम स्थल है।

विचित्र घटनाएं : वेस्ट वर्जीनिया के इस छोटे से कस्बे को लोगों के लिए नवंबर 1966 से दिसंबर 1967 तक एक रहस्यमयी प्राणी डराता रहा। इस 7 फीट लंबे व्यक्ति का सीना काफी चौड़ा था। लोग उसे मोटमैन कहते थे। उसकी धधकती हुई आंखें होती थी और 10 फीट लंबे बाल जमीन तक लटकते दिखते थे। यह कई लोगों को दिखाई देता रहता था।

15 दिसंबर 1967 को सिल्वर ब्रिज ढहने से 46 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मोटमैन फिर कभी दिखाई नहीं दिया।

बिगेलो रैंच (Bigelow Ranch) :

स्थित: अमेरिका में नॉर्थवेस्ट उटाह में 400 एकड़ का पशुओं के चरने का यह मैदान।

विचित्र घटनाएं : 1950 से ही यहां की कई रहस्मयी घटनाओं के बारे में बातें होती रही हैं।1994 में पशु पालक टेरी और सेरमैन ने कुछ घटनाओं के बारे में बताया है।

टेरी और सेरमैन ने बताया कि यहां पहले दिन उन्हें एक बड़ा भेडिय़ा दिखाई दिया। वह एक बछड़े को शिकार कर रहा था। टेरी ने उसे पिस्टल से गोली मारी, लेकिन उस पर कुछ भी असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने शॉटगन से उसे गोली मारी फिर भी कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने देखा कि वह अचानक गायब हो गया।

कई रहस्यमयी आकृतियां यहां दिखाई देती है। कई जानवरों को रहस्मय ढंग से यहां मरा हुआ पाया गया।

Source

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages