A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, March 28

Benefits of eating soaked gram every morning

 देशी चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोए हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन खासकर पुरुषाें को तो ये जरूर खाने चाहिए।

Bheege Hue Chane Khane Ke Fayde

खाने का सही तरीका…
मुट्ठी भर चने लेकर साफ कर लें। इन्हें साफ मिट्टी या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर ऊपर से इतना साफ पानी डालें कि चने पूरी तरह भीग जाए। रात भर चनों को इस पानी में भीगे रहने दें। सुबह चने निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। चाहें तो चने का पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।

रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे

1. ताकत और एनर्जी – भीगे चने ताकत और एनर्जी का बहुत बड़ा सोर्स हैं। रेग्युलर खाने से कमजोरी दूर होती है।

2. कब्ज़ से राहत – भिगोए हुए चने में ढेर सारे फाइबर्स होते हैं। ये पेट को साफ़ करते है और डाइजेशन बेहतर करते हैं।

3. बढ़ेगा स्पर्म काउंट – सुबह 1 चम्मच शक्कर के साथ मुट्ठी भर भीगे हुए चने खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है।

4. बढ़ेगी फर्टिलिटी – रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने शहद के साथ लेने से फर्टिलिटी बढ़ती है।

5. यूरिन प्रॉब्लम – भीगे चने के साथ गुड़ खाने से बार-बार यूरिन जाने की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है। पाइल्स से भी राहत मिलती है।

6. हेल्दी स्किन – बगैर नमक डाले चबा-चबाकर खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है। खुजली, रैशेज़, जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं।

7. बढ़ेगा वजन – चने बॉडी मास बढ़ने में भी हेल्पफुल हैं। रेग्युलर खाने से वजन बढ़ता है और मसल्स स्ट्रांग होती हैं।

8. सर्दी-जुकाम से बचाव – चने बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

9. किडनी डिज़ीज़ से बचाव – चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।

10. हेल्दी हार्ट – चना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है इससे हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

11. शुगर कंट्रोल – भीगे चने रेग्युलर खाने से मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है। शुगर कंट्रोल होती है और डायबिटीज़ से बचाव होता हैं।

12. खून की कमी होगी दूर – चने आयरन का बहुत बड़ा सोर्स हैं। ये खून की कमी तो दूर करते ही हैं, ब्लड प्यूरीफाय भी करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages