A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, March 16

How to find out from BMI whether your weight is right or not

 Body Mass Index (BMI) In Hindi: आपका वजन आपकी हाइट के अनुसार सही है या नहीं इसका पता BMI यानी बॉडी मास इन्डेक्स से लगाते है। 1990 के अंत में BMI का फॉर्मूला आया, जो वर्तमान दौर में मोटापा जांचने का इंटरनेशनल और सर्वमान्य मानक है। आइए जानते है BMI फॉर्मूला के बारे में सभी बातें।


Body Mass Index (BMI) In Hindi, Information, Jankari

क्या है BMI

शरीर के अनुपात के हिसाब से फैट कितना ज्यादा या कम है, यह पता लगाने का तरीका BMI है।

BMI फॉर्मूला


bmi

BMI = Weight (Kg)/ Height (Meter) x Height (Meter)

BMI Ex.
यदि आपका वजन 70 kg. है और हाइट साढे 5 फ़ीट यानी 1.70 m. है, तो आपका BMI होगा-

70 (kg)/1.70*1.70 (m.) = 24

यदि BMI की माप 18 से कम आए, तो वजन सामान्य से कम है।

यदि BMI की माप 18.5 से 24.9 के बीच आए, तो आपका वजन सामान्य है।

यदि BMI की माप 25 से 29 के बीच आए, तो आपका वजन ज्यादा है। ऐसे में सांस फूलना, अधिक पसीना आना, सीढी चढ़ने में तकलीफ, फैटी लिवर जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यदि BMI की माप 29.9 से ज्यादा आए, तो आप मोटापे के शिकार हैं। इसके कारण हार्ट डिज़ीज़, कैंसर, डायबिटीज़ की प्रॉब्लम हो सकती है।

विशेष- गर्भावस्था (Pregnancy) में Body Mass Index लागु नहीं होता है।

bmi-chart

आइडियल वेट फार्मूला

Advertisements123

आइडियल वेट का पता लगाने के लिए आप cm. में अपनी लंबाई से 100 घटा सकते हैं। उदाहरण के लिए आपकी लंबाई साढ़े 5 फ़ीट यानी 170 cm. है, तो आपका आइडियल वेट आएगा-
170-100 = 70 kg.

आपका वजन सामान्य श्रेणी के जितना करीब होगा आपको वजन से जुडी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होने का खतरा उतना ही कम होगा। इसलिये ऊपर दिए गए फार्मूला से आज ही अपना BMI पता करे और उसके अनुसार अपने वजन को कम या ज्यादा करने का प्रयास करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages