A blog about hindu dharam, Hindu Itihas, religion, thoghts, culture, amazing fact about hindu dharam, gods, devi, devta, pooja, festivals, Amazing and Interesting Facts & Stories In Hindi

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, March 30

Know when eating garlic can be harmful for health

 Do Not Eat Garlic In These Conditions: वैसे तो आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों में ही सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना बहुत लाभदायक बताया गया है। साथ ही सब्जी में और चटनी के रूप में भी इसका प्रयोग फायदेमंद है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में लहसुन का उपयोग फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते है वो कौनसी स्थितियां है जब हमें लहसुन खाने से परहेज़ करना चाहिए।


Do Not Eat Garlic In These Conditions, Hindi, Information, Health Tips,
अगर लो BP की प्रॉब्लम है – ज्यादा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। पहले से प्रॉब्लम हो तो न खाएं।
अगर एनीमिया है – लहसुन खाने से हीमोलिटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है।

अगर लिवर की प्रॉब्लम है – पहले से लिवर प्रॉब्लम हो तो लहसुन न खाएं। ज्यादा लहसुन खाने से प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

अगर पेट में प्रॉब्लम है – अगर पेट गड़बड़ रहता हो। अल्सर, डायरिया जैसी प्रॉब्लम हो तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।

अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रहे हैं – ज्यादा लहसुन खाने से बर्थ कंट्रोल पिल्स का असर कम हो सकता है।

अगर प्रेग्नेंट हैं – लहसुन गर्म करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा खाने से मिसकैरिज होने का खतरा हो सकता है।

अगर होम्योपैथिक दवा ले रहे हैं – होम्योपैथिक दवा लेने वालों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। इससे दवा का असर नहीं होता है।

अगर सर्जरी करवाने जा रहे हैं – लहसुन खाने से खून पतला हो जाता है। सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।

एलर्जी की प्रॉब्लम होने पर – जिन्हें लहसुन से एलर्जी है उनकी प्रॉब्लम लहसुन खाने से और बढ़ सकती है।

अगर खून पतला करने की दवा ले रहे हों – लहसुन खून को पतला करता है। पहले से इस तरह की दवा ले रहे हों तो प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

1 comment:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages